भैंस ने सींग से उठाकर शेर को जमीन पर पटका धड़ाम, उसकी ताकत के आगे पस्त हुआ जंगल का राजा (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर शेर और भैंस की लड़ाई का रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें भैंस अपनी सींग से उठाकर शेर को जमीन पर धड़ाम से पटकते हुए दिखाई दे रही है और उसकी ताकत के आगे जंगल के राजा के हौसले पस्त होते दिख रहे हैं.
Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर जानवरों की लड़ाई (Animals Fight) से जुड़े कई रोमांचक वीडियो अक्सर देखने को मिलते रहते हैं. हालांकि जंगल के राजा शेर (Lion) की बात की जाए तो उससे जंगल के सभी जानवर खौफ खाते हैं, लेकिन कई बार जंगल के राजा को दूसरे जानवरों से शिकस्त का सामना भी करना पड़ता है. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर शेर और भैंस (Buffalo) की लड़ाई का रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें भैंस अपनी सींग से उठाकर शेर को जमीन पर धड़ाम से पटकते हुए दिखाई दे रही है और उसकी ताकत के आगे जंगल के राजा के हौसले पस्त होते दिख रहे हैं.
इस वीडियो को एक्स पर @ThebestFigen नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- क्या शक्ति है! शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 1 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक भैंस के पास शेर बैठा हुआ है, तभी दूसरी भैंस तेज रफ्तार में वहां आती है और शेर को सींग से उठाकर हवा में उछाल देती है, जिसके बाद शेर जमीन पर धड़ाम से गिर पड़ता है. यह भी पढ़ें: मगरमच्छों से भरी नदी को शेरनी ने बेखौफ होकर किया पार, लेकिन शेर की नहीं हुई आगे बढ़ने की हिम्मत (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
What a power! 💪pic.twitter.com/ImxmBmlTyI
— The Best (@ThebestFigen) September 12, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2023 06:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

