मगरमच्छों से भरी नदी को शेरनी ने बेखौफ होकर किया पार, लेकिन शेर की नहीं हुई आगे बढ़ने की हिम्मत (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर एक रोमांचक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शेरनी बेखौफ अंदाज में मगरमच्छों से भरी नदी को पार करके एक किनारे से दूसरे किनारे पर जाती हुई नजर आ रही है, जबकि शेर आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा पाता है.
Viral Video: इंटरनेट के इस दौर में सोशल मीडिया (Social Media) पर जंगल की दुनिया से जुड़े कई रोमांचक वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं. कई बार जानवरों की लड़ाई वाले वीडियो देखने के बाद लोग हैरत में पड़ जाते हैं. जंगल की दुनिया में अक्सर खुद को जिंदा रखने के लिए एक जानवर दूसरे जानवर का शिकार करता है. एक तरफ जहां शेर (Lion) को जंगल का राजा कहा जाता है तो वहीं दूसरी तरफ मगरमच्छ (Crocodile) को पानी का राजा कहा जाता है, इसलिए दोनों एक-दूसरे के इलाके में जाने से कतराते हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक रोमांचक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शेरनी (Lioness) बेखौफ अंदाज में मगरमच्छों से भरी नदी को पार करके एक किनारे से दूसरे किनारे पर जाती हुई नजर आ रही है, जबकि शेर आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा पाता है.
इस वीडियो को Maasai Sightings नाम के चैनल द्वारा यूट्यूब पर शेयर किया गया है, जिसे लोग बार-बार देख रहे हैं. इस वीडियो को जहां शूट किया गया है, वहां पानी के अंदर नील मगरमच्छों की भरमार है और पानी के ये खूंखार जानवर किसी को भी पल भर में अपना शिकार बना लेते हैं. यह भी पढ़ें: अपने बच्चे को मुंह से पकड़कर सड़क पार करती दिखी शेरनी, नजारे को कैमरे में कैद करते दिखे लोग (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शेर और शेरनी नदी के किनारे नजर आ रहे हैं, जिन्हें इस पार से उस पार जाना है, लेकिन नदी के किनारे पहुंचते ही शेर के कदम आगे बढ़ने से रुक जाते हैं और वो इधर-उधर देखने लगता है, जबकि शेरनी बेखौफ होकर नदी में उतर जाती है और बड़ी ही आसानी से आगे बढ़ने लगती है. वो हिम्मत दिखाते हुए नदी को पार कर जाती है, जबकि शेर किनारे पर खड़े होकर तमाशा देखता रह जाता है और वो आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा पाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2023 10:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

