सिगरेट पिलाकर सास-ससुर ने किया शादी में अपने दामाद का स्वागत, Viral Video देख हैरान हुए लोग
वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा सोफे पर बैठा है, तभी दुल्हन की मां अपने दामाद के मुंह में सिगरेट पकड़ाती है और दुल्हन का पिता उसे सुलगाता है.
Viral Video: शादी-ब्याह से जुडे कई दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर वायरल (Viral Video) होते रहते हैं. जब दूल्हा बारात लेकर अपनी दुल्हनियां को लेने के लिए पहुंचता है तो दुल्हन के माता-पिता (Bride parents) दामाद का शानदार स्वागत करते हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सिगरेट (Cigarette) से दूल्हे (Groom) का स्वागत किया जा रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा सोफे पर बैठा है, तभी दुल्हन की मां अपने दामाद के मुंह में सिगरेट पकड़ाती है और दुल्हन का पिता उसे सुलगाता है. बताया जा रहा है कि दक्षिण गुजरात के कुछ गांवों में ऐसी परंपरा सालों से निभाई जा रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि उन्होंने सिगरेट नहीं जलाई सिर्फ रस्म के लिए सिगरेट से दूल्हे का स्वागत किया.
देखें वीडियो-
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 18, 2023 10:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

