न्यूज एंकर को LIVE के दौरान ही कर दिया प्रपोज, खुशी से महिला के छलकने लगे आंसू!
अमेरिकी चैनल KPIX 5 पर न्यूज एंकर मौसम का हाल सुनाती है, लेकिन अचानक लाइव टीवी पर कुछ ऐसा हुआ जिसने उनकी जिंदगी बदल दी.
अमेरिका, 20 फरवरी: सैनफ्रांसिसको (San Francisco) के एक शख्स ने अपनी न्यूज एंकर गर्लफ्रेंड को लाइव टीवी (Propose to News Anchor on Live) पर ही प्रपोज कर दिया. सोशल मीडिया पर न्यूज एंकर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
न्यूज एंकर का नाम मैरी ली बताया जा रहा है, जो लोगों को मौसम की जानकारी देती है. अमेरिकी चैनल KPIX 5 पर वह मौसम का हाल सुनाती है, लेकिन अचानक लाइव टीवी पर कुछ ऐसा हुआ जिसने उनकी जिंदगी बदल दी. वो हमेशा की तरह मौसम की जानकारी दे रही थीं तभी अचानक दो महिलाओं ने आकर उन्हें गुलाब दिया. इसके बाद उनका बॉयफ्रेंड ने उन्हें फूल दिया और फिर घुटनों पर बैठकर उन्हें प्रपोज कर दिया. मैरी ली इमोशनल होकर लाइव टीवी पर ही रोने लगी.
LOVE IS IN THE AIR & THE @kpixtv STUDIO! 🌹
Congrats, @MaryKPIX! You deserve nothing but the very best in life — so happy on finding your forever, friend! ❤️#HappyValentinesDay #Valentines #EngagementSeason #Proposal pic.twitter.com/TY1sPiy4W7
— Maria Cid Medina (@Maria_MedinaTV) February 15, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 20, 2022 04:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

