Monkey Kicks Boy: बॉक्सिंग करने की कोशिश कर रहा था लड़का, बंदर ने मारी ऐसी किक कि याद आ गई नानी (Watch Video)
सोशल मीडिया पर लड़के और बंदर का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बॉक्सिंग करने की कोशिश करते हुए लड़के को बंदर एक ऐसी किक मारता है कि उसे उसकी नानी याद आ जाती है.
Monkey Kicks Boy Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन जानवरों (Animals) से जुड़े कई दिलचस्प वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिन्हें देखने के बाद चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. यूं तो आपने इंसानों को आपस में बॉक्सिंग करते देखा ही होगा, लेकिन क्या आपने किसी लड़के (Boy) और बंदर (Monkey) को आपस में बॉक्सिंग करते देखा है? अगर नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया पर लड़के और बंदर का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बॉक्सिंग करने की कोशिश करते हुए लड़के को बंदर एक ऐसी किक मारता है कि उसे उसकी नानी याद आ जाती है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है.
इस वीडियो को @gharkekalesh नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 63.9k व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्चा बंदर के साथ बॉक्सिंग करने की कोशिश करता है, इससे पहले कि वो बंदर को पंच मारता, बंदर ने ही उसे एक जोरदार किक मार दिया, जिसके चलते लड़का दूर जा गिरता है. यह भी पढ़ें: चिलचिलाती गर्मी से निजात पाने के लिए बंदरों ने लगाई पानी की टंकी में छलांग, Viral Video देख बन जाएगा आपका दिन
देखें वीडियो-
Short and Sweet kaleshpic.twitter.com/utZN0x4KPD
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) May 22, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2023 12:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

