देश

Bengaluru Rains: बारिश में लग्जरी घर बना तालाब, लिविंग रूम में तैरते युवक का VIDEO वायरल

एक शख्स अपने घर के लीविंग रूम में तैरता हुआ नजर आ रहा है. वीडियो में, आदमी को अपने घर के ग्राउंड फ्लोर पर तैरते हुए देखा जा सकता है, और उसके साथ कई अन्य घरेलू सामान तैर रहे हैं.

Bengaluru Rains: बारिश में लग्जरी घर बना तालाब, लिविंग रूम में तैरते युवक का VIDEO वायरल

 Man Swimming In His Living Room Viral Videoबेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में बारिश लोगों के लिए आफत बन गई है. News 18 के मुताबिक सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अपने घर के लीविंग रूम में तैरता हुआ नजर आ रहा है. वीडियो में, आदमी को अपने घर के ग्राउंड फ्लोर पर तैरते हुए देखा जा सकता है, और उसके साथ कई अन्य घरेलू सामान तैर रहे हैं. यह वीडियो बेंगलुरु के एप्सिलॉन का बताया जा रहा है. बता दें कि एप्सिलॉन बेंगलुरु का पॉश इलाका है.

रविवार रात हुई मूसलाधार बारिश हुई. मंगलवार की सुबह तक, एप्सिलॉन में फंसे सभी परिवारों का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया गया और उन्हें सुरक्षित जगह पहुंचा दिया गया. जलमग्न इलाकों में पानी का स्तर अब कम हो रहा है. जो इलाके और अपार्टमेंट डूब गए हैं, वहां निवासी जल निकासी और अपने मकानों तथा भूतल से कीचड़ साफ किया जा रहा है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2022 12:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).