देश

VIDEO: भिखारी ने 4 साल तक इकट्‌ठा किए पैसै, पत्नी के लिए खरीदी 90 हजार रुपये की बाइक, अब इसी से जाते हैं भीख मांगने

संतोष ने बताया कि पहले हमारे पास एक तिपहिया साइकिल थी. जब मेरी पत्नी ने पीठ दर्द की शिकायत की तो मैनें यह बाइक 90,000 रुपये में खरीदी. अब हम सिवनी, इटारसी, भोपाल, इंदौर समेत अन्य जगहों पर इसी बाइक से जाते हैं.

VIDEO: भिखारी ने 4 साल तक इकट्‌ठा किए पैसै, पत्नी के लिए खरीदी 90 हजार रुपये की बाइक, अब इसी से जाते हैं भीख मांगने
भिखारी ने खरीदी बाइक (Photo Credit : Twitter)

छिंदवाड़ा: छिन्दवाड़ा के दिव्यांग संतोष साहू शहर की सड़कों पर भीख मांगते है. अपनी पत्नी से बेशुमार प्यार के कारण वह चर्चा में है. ट्राइसाइकिल को धक्का लगाने में पत्नी को परेशानी होती थी, इसलिए उसने चार साल तक पाई-पाई जोड़कर 90 हजार रुपये इकट्‌ठा किए. इन रुपयों से उन्होंने मोपेड बाइक खरीदी. अब दोनों इसी मोपेड से भीख मांगने जाते हैं, जिसकी इलाके में काफी चर्चा हो रही है. Jugaad Viral Pic: ट्रेन में बैठे-बैठे सोने का शख्स ने लगाया तगड़ा जुगाड़, वायरल तस्वीर चकरा जाएगा सिर

शहर में घाट वाले रास्तों पर संतोष ट्राइसाइकिल नहीं चढ़ा पाता था. ऐसे में पत्नी ट्राइसाइकिल को धक्का लगाती थी. संतोष को यह देखकर बुरा लगता था. उसने चार साल पहले मोपेड खरीदने का मन बनाया  और धीरे-धीरे रुपए इकट्‌ठा करने शुरू किए. इस तरह उसने 90 हजार रुपए इकट्‌ठा कर लिए.

संतोष ने बताया कि पहले हमारे पास एक तिपहिया साइकिल थी. जब मेरी पत्नी ने पीठ दर्द की शिकायत की तो मैनें यह बाइक 90,000 रुपये में खरीदी. अब हम सिवनी, इटारसी, भोपाल, इंदौर समेत अन्य जगहों पर इसी बाइक से जाते हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2022 10:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).