वायरल

महिला फोटोग्राफर के साथ शरारत करता दिखा नन्हा तेंदुआ, Viral Video देख बन जाएगा आपका दिन

वायरल वीडियो में एक नन्हा तेंदुआ एक महिला फोटोग्राफर के साथ शरारत करता हुआ दिखाई दे रहा है. नन्हा तेंदुआ महिला के साथ ऐसे मस्ती करता है, जैसे कि वो अपनी मां के साथ खेल रहा है.

महिला फोटोग्राफर के साथ शरारत करता दिखा नन्हा तेंदुआ, Viral Video देख बन जाएगा आपका दिन
महिला के साथ मस्ती करता नन्हा तेंदुआ (Photo Credits: X)

Baby Leopard Viral Video: जानवरों और इंसानों के बीच कई बार इतनी गहरी दोस्ती देखने को मिलती है, जिसे देखकर लोग हैरत में पड़ जाते हैं. खासकर, जंगल के खूंखार शिकारी जानवरों से लोग दूर रहने में ही अपनी भलाई समझते हैं, लेकिन ये जानवर कुछ लोगों के साथ दोस्ताना व्यवहार भी रखते हैं. इसी कड़ी में एक नन्हे तेंदुए (Baby Leopard) का मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें नन्हा तेंदुआ एक महिला फोटोग्राफर (Female Photgrapher) के साथ शरारत करता हुआ दिखाई दे रहा है. नन्हा तेंदुआ महिला के साथ ऐसे मस्ती करता है, जैसे कि वो अपनी मां के साथ खेल रहा है.

इस मजेदार वीडियो को एक्स पर @TheFigen_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- यह बहुत प्यारा है! एक बच्चे की तरह जो अपनी मां के साथ खेलना चाहता है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इसे 3.3 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Snow Leopard: अपनी मां से लिपटकर सोता दिखा नन्हा हिम तेंदुआ, दिल जीतने वाला वीडियो हुआ वायरल

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2024 12:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).