वायरल

VIRAL VIDEO: उम्र से बड़े हैं इस बच्ची के संस्कार, वीडियो देख हर कोई कर रहा बिटिया रानी की तारीफ

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ सेना के जवान आपस में बातचीत कर रहे होते हैं. इस दौरान बच्ची दौड़ कर उनके पास जाती है. सेना का एक जवान बच्ची को प्यार से दुलारने लगता है. तभी बच्ची...

VIRAL VIDEO: उम्र से बड़े हैं इस बच्ची के संस्कार, वीडियो देख हर कोई कर रहा बिटिया रानी की तारीफ

VIRAL VIDEO: सोशल मीडिया पर अक्सर बच्चों के ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जिसमें उनके नटखट अंदाज देखने को मिलते हैं. कभी-कभी बच्चे अपनी समझदारी से लोगों का दिल जीत लेते हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग मासूम बच्ची के तारीफों के पुल बांध रहे हैं और उसके संस्कारों को देखकर हैरान भी है.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ सेना के जवान (Indian Army Jawan) आपस में बातचीत कर रहे होते हैं. इस दौरान बच्ची दौड़ कर उनके पास जाती है. सेना का एक जवान बच्ची को प्यार से दुलारने लगता है. तभी बच्ची झुकती है और जवान के पैरों को छूकर आशीर्वाद लेती है. यह देखकर सभी जवान हैरान हो जाते हैं. सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को देखकर काफी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं लोगों का कहना है की बच्ची के माता-पिता ने उसे अच्छे संस्कार दिए हैं

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2022 04:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).