वायरल

गड्ढे में गिरने के बाद बाहर छटपटाने लगा नन्हा हाथी, जेसीबी की मदद से ऐसे किया गया गजराज को रेस्क्यू (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर हाथी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नन्हा हाथी गड्ढे में गिरने के बाद छटपटाने लगता है, फिर उसे जेसीबी के मदद से रेस्क्यू किया जाता है.

गड्ढे में गिरने के बाद बाहर छटपटाने लगा नन्हा हाथी, जेसीबी की मदद से ऐसे किया गया गजराज को रेस्क्यू (Watch Viral Video)
गड्ढे में गिरे हाथी को किया गया रेस्क्यू (Photo Credits: Twitter)

Baby Elephant Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर हाथियों (Elephants)  से जुड़े मजेदार और दिलचस्प वीडियो अक्सर वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिनमें नन्हे हाथियों (Baby Elephants) से जुड़े वीडियो खूब देखे जाते हैं. हाथी अपने भारी-भरकम शरीर के लिए जाने जाते हैं, जो अगर किसी गड्ढे में गिर जाएं तो फिर न तो वो खुद निकल पाते हैं और जो भी उन्हें निकालने की कोशिश करता है, उन्हें भी काफी मशक्कत करनी पड़ती है. इस बीच सोशल मीडिया पर हाथी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नन्हा हाथी गड्ढे में गिरने के बाद छटपटाने लगता है, फिर उसे जेसीबी के मदद से रेस्क्यू किया जाता है.

इस वीडियो को @Patgaien नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 10.2k व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि हाथी का एक बच्चा गड्ढे में गिर जाता है. वो बाहर निकलने की काफी कोशिश करता है, लेकिन निकल नहीं पाता है. उसके बाद गजराज को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला जाता है. गड्ढे से बाहर निकलने के बाद हाथी जंगल की तरफ निकल जाता है. यह भी पढ़ें: Viral Video: नन्हे हाथी को बचाने के लिए मगरमच्छ से भिड़ी मां हथिनी, हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2023 07:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).