Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो वायरल, लड़कों की हरकत पर भड़के लोग, DMRC लेगा एक्शन
वीडियों में कुछ युवक बंद होते मेट्रो के दरवाजे को जबरदस्ती अपने पैर से रोक रहे हैं. आसपास में मौजूद अन्य युवकों द्वारा उनको रोकने के बजाय इस पूरे मामले का वीडियो बनाया जाता है और इस गैर जिम्मेदाराना हरकत पर सभी हंसते हुए नजर आते हैं.
Delhi News: दिल्ली मेट्रो में बीते कुछ दिनों से अजीबोगरीब हरकतों के वीडियो सामने आ रहे हैं. कुछ यात्री मेट्रो के नियमों का लगातार उल्लंघन कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियों में कुछ युवक बंद होते मेट्रो के दरवाजे को जबरदस्ती अपने पैर से रोक रहे हैं. आसपास में मौजूद अन्य युवकों द्वारा उनको रोकने के बजाय इस पूरे मामले का वीडियो बनाया जाता है और इस गैर जिम्मेदाराना हरकत पर सभी हंसते हुए नजर आते हैं. शिकायत के बाद दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा इस विषय में अन्य संबंधित डिटेल मांगे गए हैं. दिल्ली मेट्रो ने इसे दंडनीय अपराध बताया है.
दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो वायरल
लड़कों ने पैर लगाकर मेट्रो रोकने का किया प्रयास....@OfficialDMRC#delhi #delhimetro #viralvideo #delhimetroviralvideo pic.twitter.com/sQbCWkvmGd
— Shubham Rai (@shubhamrai80) June 9, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2023 05:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

