वायरल

Viral Video: गुलाटी मारकर मस्ती करते पांडा का मनमोहक वीडियो हुआ वायरल, उसकी क्यूटनेस पर फिदा हुए लोग

सोशल मीडिया पर एक पांडा का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पांडा संकरी जगह पर गुलाटी मारकर मस्ती करता दिखाई दे रहा है. इस वीडियो को ट्विटर पर @buitengebieden_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 19.1M व्यूज मिल चुके हैं.

Viral Video: गुलाटी मारकर मस्ती करते पांडा का मनमोहक वीडियो हुआ वायरल, उसकी क्यूटनेस पर फिदा हुए लोग
गुलाटी मारकर मस्ती करता पांडा (Photo Credits: Twitter)

Panda Viral Video: पांडा (Panda) वैसे तो मूल रूप से चीन (China) के निवासी माने जाते हैं, लेकिन कई अन्य देशों में भी ये देखने को मिल जाते हैं. आमतौर पर पांडा को सबसे आलसी जानवर माना जाता है, लेकिन जब उनका मन मस्ती करने का होता है तो उनकी मस्ती देखने लायक होती है. इसी कड़ी में सोशल मीडिया (Social Media) पर एक पांडा का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पांडा संकरी जगह पर गुलाटी मारकर मस्ती करता दिखाई दे रहा है. इस वीडियो को ट्विटर पर @buitengebieden_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 19.1M व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो में मस्ती करते पांडा की क्यूटनेस पर लोग फिदा हो गए हैं.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2022 04:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).