Fact Check: ‘प्रधानमंत्री क्रेडिट योजना’ के तहत आधार कार्ड धारकों को मिलेंगे 80,000 रुपये? जानें वायरल खबर की सच्चाई
'Sarkari Update' नामक Youtube चैनल पर दावा किया गया है कि इस योजना के तहत सभी आधार कार्ड धारकों को उनके खाते में 80,000 रुपये की राशि दी जा रही है. हालांकि इस खबर को लेकर जब पीआईबी की तरफ से फैक्ट चेक किया गया तो यह खबर फेक पाया गया.
'Sarkari Update' नामक Youtube चैनल पर सरकारी स्कीम को लेकर एक खबर वायरल हो रही है. वायरल खबर में दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार की ‘प्रधानमंत्री क्रेडिट योजना’ (Pradhan Mantri Credit Yojana) के तहत सभी आधार कार्ड धारकों को उनके खाते में 80,000 रुपये की राशि दी जा रही है. हालांकि इस खबर को लेकर जब पीआईबी की तरफ से फैक्ट चेक किया गया तो यह खबर फेक पाया गया. सरकार की तरफ से कहा गया कि केंद्र सरकार द्वारा ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है. यह भी पढ़े: Fact Check: 'प्रधानमंत्री रामबाण सुरक्षा योजना' के तहत कोरोना के मुफ्त इलाज के लिए 4 हजार रुपये दे रही है सरकार? जानें वायरल मैसेज का सच
PIB Fact Check:
'Sarkari Update' नामक #Youtube चैनल के एक वीडियो में दावा किया गया है कि केंद्र सरकार ‘प्रधानमंत्री क्रेडिट योजना’ के तहत सभी आधार कार्ड धारकों के खाते मे ₹80,000 की नकद राशि दे रही है#PIBFactCheck:
▶️ यह दावा फर्जी है
▶️ केंद्र सरकार द्वारा ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है pic.twitter.com/rbuCtLKs8w
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) November 28, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 28, 2022 06:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

