मोर के साथ फ्लाइट में यात्रा करती दिखी महिला, बच्चे की तरह गोद में लेकर सीट पर बैठी (Watch Viral Video)
एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो अपने पालतू मोर के साथ फ्लाइट में यात्रा करती नजर आ रही है. महिला बच्चे की तरह मोर को गोद में लेकर सीट पर बैठ जाती है और सफर करने लगती है.
Peacock in Flight: दुनिया में ऐसे लोगों की कोई कमी नहीं है जो अपने पालतू जानवरों (Pet Animals) को बच्चों की तरह प्यार करते हैं. आमतौर पर अधिकांश लोग कुत्ते, बिल्ली जैसे जानवरों को अपना पालतू बनाते हैं, लेकिन कई ऐसे लोग भी हैं जो सांप, शेर जैसे खतरनाक जीवों को अपना पालतू बनाने का शौक रखते हैं. इन सबके बीच एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जो अपने पालतू मोर (Peacock) के साथ फ्लाइट (Flight) में यात्रा करती नजर आ रही है. महिला बच्चे की तरह मोर को गोद में लेकर सीट पर बैठ जाती है और सफर करने लगती है.
इस वीडियो को @NoCapFights नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया है और इसके साथ कैप्शन लिखा है-'प्लेन में मोर क्यों.' वैसे तो यह वीडियो पुराना है, लेकिन एक बार फिर से सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 483.7k व्यूज मिल चुके हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- पैसे हो तो कुछ भी हो सकता है, जबकि दूसरे ने लिखा है- क्या पक्षी को सीट मिल सकता था.
देखें वीडियो-
Bruh why is a peacock on the plane? 💀 pic.twitter.com/Sc8lGxynRj
— Wild content (@NoCapFights) August 14, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 21, 2023 06:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

