Bike Stunt Video: मासूम बच्चे को बाइक पर बैठाकर शख्स ने किया खतरनाक स्टंट, वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप!
एक युवक को मासूम बच्चे को अपनी बाइक पर बैठाकर खतरनाक स्टंट करते हुए देखा गया है. इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं.
एक वायरल वीडियो में एक व्यक्ति को बच्चे को अपनी बाइक पर बैठाकर खतरनाक स्टंट करते हुए देखा गया है. इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं और सोशल मीडिया पर इस पर बहस छिड़ गई है. वीडियो में दिख रही बाइक का नंबर सीतापुर का है.
वीडियो में व्यक्ति बाइक चलाते हुए अत्यधिक तेज़ी से चल रहा है और बच्चा शख्स के आगे बैठा है. वह ज़िगज़ैग में बाइक चला रहा है और इसके अवाला वह बाइक पर खड़े होने की कोशिस कर रहा है. इस दौरान सड़क पर मवेशी भी नजर आ रहे थे. इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश है और लोग सोशल मीडिया पर इस व्यक्ति को सख्त सज़ा देने की मांग कर रहे है. लोगों का कहना है कि यह व्यक्ति न केवल अपनी जान को खतरे में डाल रहा था बल्कि बच्चे की जान से भी खेल रहा था.
प्रभारी निरीक्षक यातायात को जांच एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।
— Sitapur Police (@sitapurpolice) July 17, 2024
ट्रैफ़िक नियमों का पालन करना कितना ज़रूरी है और खतरनाक स्टंट घातक साबित हो सकता है. इस घटना में किसी को नुकसान पहुंच सकता था.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2024 04:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

