ट्रेवल

Shree Ram Stuti Shared By PM Modi: 'श्री रामचन्द्र कृपालु' गायिका सूर्यगायत्री के स्तुति को सुन भक्ति में लीन हुए पीएम मोदी, भजन का वीडियो किया शेयर

जैसे जैसे राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का समय नजदीक आ रहा है. वैसे वैसे भक्तों में उत्साह बढ़ता जा रहा है. अयोध्या की सड़कों पर एक बार फिर से भीड़ बढ़ने लगी है. 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा है. अब कुछ ही दिन बचे है जब राम लाला अपने घर वापस विराजेंगे.

Shree Ram Stuti Shared By PM Modi: 'श्री रामचन्द्र कृपालु' गायिका सूर्यगायत्री के स्तुति को सुन भक्ति में लीन हुए पीएम मोदी, भजन का वीडियो किया शेयर
Jai Shree Ram, PM Modi (Photo: Wikimedia Commons and FB)

Shree Ram Stuti Shared By PM Modi- Sri Ramachandra Kripalu : जैसे जैसे राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का समय नजदीक आ रहा है. वैसे वैसे भक्तों में उत्साह बढ़ता जा रहा है. उत्तर प्रदेश में अयोध्या की सड़कों पर एक बार फिर से भीड़ बढ़ने लगी है. 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा है. अब कुछ ही दिन बचे है जब राम लाला अपने घर वापस विराजेंगे. भक्तों में इस शुभ दिन को लेकर उत्साह बढ़ता जा रहा है. भजनों का दौर शुरू हो गया है. भगवान जय श्री राम के गाने हर तरफ सुनाई दे रहे हैं. वहीं दूसरी ओर पीएम नरेंद्र मोदी लगातार भगवन राम से जुड़े भजनों को सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Shri Ram Bhajan Shared By PM Modi: 'श्री रामजी पधारे', उस्मान मीर के इस गाने को सुन भक्तिमय हुए पीएम मोदी, भजन का वीडियो किया शेयर

इस बीच पीएम मोदी ने गायिका सूर्यगायत्री के 'श्री रामचन्द्र कृपालु', भजन को साझा किया है. सूर्यगायत्री एक शास्त्रीय भजन गायिका है. जिनकी उम्र 17 वर्ष है. इतनी कम उम्र में सूर्यगायत्री ने कई भक्ति गाने गाए है. जिन्हें लोगों से खूब प्यार मिला है. यूट्यूब पर लोग खूब उनके गाने सुनते हैं. पीएम मोदी ने सूर्यगायत्री के 'श्री रामचन्द्र कृपालु', भजन को साझा करते हुए लिखा,"आज जब अयोध्या धाम में श्री राम लला की अगवानी को लेकर हर ओर आनंद का वातावरण है, ऐसे में सूर्यगायत्री जी की यह स्तुति हर किसी को भक्ति-भाव से भर देने वाली है'.

देखें वीडियो:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2024 10:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).