Liquor Shop Timing Change In UP: क्रिसमस-न्यू ईयर पर योगी सरकार का तोहफा, यूपी में रात 11 बजे तक खुली रहेंगी शराब की दुकानें
राज्य आबकारी विभाग ने ऐलान किया है कि 24 दिसंबर और 31 दिसंबर को पूरे प्रदेश में शराब की दुकानें रात 11 बजे तक खुली रहेंगी. सरकार का मानना है कि इससे दुकानदारों को अधिक व्यापार करने का मौका मिलेगा और राज्य के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी.
Liquor Shops Timing Change On Christmas and New Year: उत्तर प्रदेश सरकार ने आगामी क्रिसमस और न्यू ईयर के जश्न को और रौनक देने के लिए एक फैसला लिया है. राज्य आबकारी विभाग ने ऐलान किया है कि 24 दिसंबर और 31 दिसंबर को पूरे प्रदेश में शराब की दुकानें रात 11 बजे तक खुली रहेंगी.
यह पहली बार नहीं है जब यूपी सरकार ने त्योहारों के मौके पर शराब की दुकानों के खुलने का समय बढ़ाया है. पिछले साल दिवाली पर भी ऐसा ही फैसला लिया गया था. सरकार का मानना है कि इससे दुकानदारों को अधिक व्यापार करने का मौका मिलेगा और राज्य के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी.
Ahead of Christmas and New Year's, liquor shops across Uttar Pradesh will remain open till 11 pm on 24th and 31st December: Excise Department, Uttar Pradesh Govt pic.twitter.com/nAOHjcIX38
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) December 23, 2023
हालांकि, इस फैसले को लेकर विरोध के स्वर भी उठ रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि इससे शराब की खपत बढ़ेगी और सामाजिक बुराइयां भी बढ़ेंगी. वहीं, कुछ का कहना है कि दुकानों को देर तक खोलने से रात में सड़क पर अव्यवस्था फैल सकती है.
लेकिन, सरकार का कहना है कि देर तक शराब की दुकानें खोलने के साथ-साथ सख्त पुलिस निगरानी भी रखी जाएगी. किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 23, 2023 07:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

