UP Night Curfew: ओमिक्रॉन का बढ़ा कहर! यूपी में कल से नाइट कर्फ्यू, शादी में 200 से ज्यादा मेहमान नहीं हो सकेंगे शामिल
कोरोना वायरस के नए वेरियंट ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए उत्तर प्रदेश में कल (25 दिसंबर) से नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा. राज्यभर में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा. जबकि शादी में अब 200 मेहमान शामिल हो सकते हैं.
योगी आदित्यनाथ सरकार ने शनिवार से उत्तर प्रदेश में रात का कर्फ्यू फिर से लगाने का फैसला किया है. एक आधिकारिक बयान के अनुसार, कर्फ्यू रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा. शादियों के लिए 200 मेहमानों की ऊपरी सीमा लागू होगी और इसकी जानकारी जिला प्रशासन को देनी होगी. यह निर्णय राज्य में कोविड-19 मामलों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए लिया गया है.
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के 122 नए मामले सामने आने के बाद, देश में इस स्वरूप के मामले बढ़कर 358 हो गए. इनमें से 114 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं या अन्य स्थानों पर चले गए हैं. ये मामले 17 राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों में सामने आए. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि महाराष्ट्र में ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप के सबसे अधिक 88 मामले, दिल्ली में 67, तेलंगाना में 38, तमिलनाडु में 34, कर्नाटक में 31 और गुजरात में 30 मामले सामने आए. जबकि यूपी में पूर्व में मिले ओमिक्रॉन के दो संक्रमित स्वास्थ्य हो चुके है.
UP Govt: Night curfew to be put in place from December 25 from 11 pm-5am . Not more than 200 people allowed in weddings pic.twitter.com/bHs8Ih7urW
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) December 24, 2021
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2021 11:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

