J-K: बुर्का पहनकर आई महिला ने सोपोर में सुरक्षाबलों के बंकर पर फेंका बम, देखें वायरल VIDEO
जम्मू और कश्मीर के सोपोर में मंगलवार को बुर्का पहनी हुई एक महिला ने सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) के बंकर पर बम फेंका. आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि बम फेंकने वाली महिला की पहचान हो गई है. उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा.
जम्मू और कश्मीर के सोपोर में मंगलवार को बुर्का पहनी हुई एक महिला ने सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) के बंकर पर बम फेंका. आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि बम फेंकने वाली महिला की पहचान हो गई है. उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा.
बीते हफ्ते शोपियां जिले में सीआरपीएफ शिविर पर हथगोला फेंकने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था. पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस ने विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर इस मामले में शोपियां के रहने वाले एक संदिग्ध फाजिल-बिन-राशिद को पकड़ा. उन्होंने कहा कि पूछताछ में राशिद ने खुलासा किया कि वह लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े कुलगाम के बासित अहमद के लिए काम कर रहा था. राशिद ने पूछताछ में यह भी दावा किया कि उसने 19 मार्च को सीआरपीएफ के बाबापोरा शिविर पर हथगोला फेंका था. प्रवक्ता ने कहा कि पूछताछ में यह भी सामने आया कि इस मामले में श्रीनगर निवासी एक अन्य आरोपी कैसर जहूर खान भी शामिल था.
#WATCH सोपोर में कल बुर्का पहनी हुई एक महिला ने सीआरपीएफ के बंकर पर बम फेंका। (वीडियो सोर्स: सीआरपीएफ) pic.twitter.com/I71x3UrBtT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 30, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 30, 2022 10:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

