Indian Army Day 2022: भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर फहराया जाएगा दुनिया का सबसे बड़ा राष्ट्रीय ध्वज, जानिए खासियत
खादी से बना यह ध्वज विश्व का सबसे बड़ा राष्ट्रीय ध्वज है. इसकी लंबाई 225 फुट और चौड़ाई 150 फुट है. इस तिरंगे को लोंगेवाला में भारत- पाकिस्तान सीमा पर फहराया जाएगा.
राजस्थान, 15 जनवरी: सेना दिवस (Indian Army Day 2022) पर आज जैसलमेर (Jaisalmer) के लोंगेवाला में भारत- पाकिस्तान सीमा पर देश की अस्मिता और गौरव का प्रतीक भव्य राष्ट्रीय ध्वज (Indian National Flag) फहराया जाएगा. लोंगेवाला 1971 के ऐतिहासिक भारत- पाकिस्तान युद्ध का केंद्रस्थल था. खादी से बना यह ध्वज विश्व का सबसे बड़ा राष्ट्रीय ध्वज है. इसकी लंबाई 225 फुट और चौड़ाई 150 फुट है. तिरंगे को खादी और ग्रामोद्योग आयोग ने स्वतंत्रता के 75 वर्ष के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव (Azadi Ka Amrit Mahotsav) के लिए तैयार किया है.
खादी से बना यह ध्वज विश्व का सबसे बड़ा राष्ट्रीय ध्वज है। इसकी लंबाई 225 फुट और चौड़ाई 150 फुट है। तिरंगे को खादी और ग्रामोद्योग आयोग ने स्वतंत्रता के 75 वर्ष के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव के लिये तैयार किया है।
— आकाशवाणी समाचार (@AIRNewsHindi) January 15, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 15, 2022 09:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

