Madhya Pradesh Shocker: स्विमिंग पूल में छलांग लगाने के दौरान एक युवक के पैर से लगी दुसरे के मूंह पर चोट; डूबने से लड़के की मौत, रतलाम की घटना -Watch Video
एक स्विमिंग पुल में एक लापरवाही से किसी दुसरे की जान चली गई है. मध्यप्रदेश के रतलाम में डॉल्फिन स्विमिंग पुल में एक युवक पुल में छलांग लगा रहा था, इस दौरान उसका पैर एक दुसरे लड़के के मूंह पर लगा और वह बेहोश होकर पानी में डूब गया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई.
मध्यप्रदेश के रतलाम में एक शॉक करनेवाली घटना सामने आई है. यह घटना रतलाम के डॉल्फिन स्विमिंग पूल की है. जिसमें एक लड़के की पूल में डूबे से मौत हो गई. इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें आप देख सकते है की एक युवक स्विमिंग पुल में छलांग लगा रहा है और छलांग लगाते समय ही पूल के पास बैठे एक दुसरे लड़के के मूंह पर उसका पैर लग जाता है और लड़का सीधे स्विमिंग पूल में डूब जाता है और उसकी अंदर ही मौत हो जाती है. लड़के को निकालकर हॉस्पिटल ले जाया गया. मृतक लड़के का नाम अनिकेत तिवारी बताया जा रहा है. अनिकेत के मुंह पर दुसरे युवक का पैर लगने की वजह से अनिकेत बेहोश होकर पूल में गिर गया और उसकी मौत हो गई. इसमें युवक के साथ-साथ स्विमिंग पूल प्रबंधन की भी लापरवाही सामने आई है. यह भी पढ़े :5 People Drowned In The River: बेगुसराय के सिमरिया गंगा घाट में डूबकर 5 लोगों की मौत-Video
देखें वीडियो :
(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)