West Bengal: गर्लफ्रेंड से हुआ झगड़ा, तो वीडियो कॉल कर तीस्ता नदी में कूद गया आशिक, अब तक नहीं मिली लाश
पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में वीडियो कॉल के दौरान 29 वर्षीय एक व्यक्ति तीस्ता नदी में कूद गया. पुलिस ने बताया कि घटना जलपाईगुड़ी कस्बे के रानीनगर बीएसएफ कैंप इलाके में रविवार आधी रात के करीब हुई. बताया जा रहा है कि उसने अपनी प्रेमिका के साथ तीखी नोकझोंक के बाद यह कदम उठाया.
पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में वीडियो कॉल के दौरान 29 वर्षीय एक व्यक्ति पुल से नदी में कूद गया. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि घटना जलपाईगुड़ी कस्बे के रानीनगर बीएसएफ कैंप इलाके में रविवार आधी रात के करीब हुई. तीस्ता नदी (Tista River) में कूदने वाले धीरज प्रजापति (Dhiraj Prajapati) का अभी तक पता नहीं चल पाया है. उसके पड़ोसी ने दावा किया कि उसने अपनी प्रेमिका के साथ तीखी नोकझोंक के बाद अचानक यह कदम उठाया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
West Bengal Shocker: Man Jumps Into River During Video Call With His Girlfriend in Jalpaigurihttps://t.co/8WzSaBSyK8#WestBengal #Jalpaiguri #River #VideoCall #Girlfriend #Suicide
— LatestLY (@latestly) December 6, 2021
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2021 06:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

