VIDEO: चलती बस में हार्ट अटैक से ड्राइवर की मौत, कई लोगों को रौंदा, CCTV फुटेज आया सामने
बस चलाते वक्त ड्राइवर को हार्ट अटैक आ गया और बस ने पहले एक ऑटो को टक्कर मारी और फिर बस रेड लाइट पर खड़े बाइक सवारों से जा टकराई. हादसे में छह लोग घायल हो गए.
मध्य प्रदेश के जबलपुर से उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बस अनियंत्रित होकर राहगीरों को ताबड़तोड़ टक्कर मारने लगी. बस चलाते वक्त ड्राइवर को हार्ट अटैक आ गया और बस ने पहले एक ऑटो को टक्कर मारी और फिर बस रेड लाइट पर खड़े बाइक सवारों से जा टकराई. हादसे में छह लोग घायल हो गए.
हादसे का VIDEO सीसीटीवी में कैद हो गई. वहीं इलाज के दौरान ड्राइवर हरदेव सिंह की भी मौत हो गई. डॉक्टरों ने बताया कि बस चालक को बस चलाते हुए हार्ट अटैक आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई. इसके बाद बस से उसने नियंत्रण खो दिया. इस हादसे को जिसने भी देखा उसके, रोंगटे खड़े हो गए.
देखिए VIDEO
जबलपुर: चलती बस में ड्राइवर की हार्ट अटैक से मौत, कई लोगों को रौंदा#jabalpurnews pic.twitter.com/EQxa8pFzNb
— Shubham Rai (@shubhamrai80) December 3, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2022 12:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

