Mumbai: राज ठाकरे का आरोप, माहिम बीच से कुछ दूर समुद्र में अवैध रूप से बनाया जा रहा है दरगाह, गिराने को लेकर MNS प्रमुख के अल्टीमेटम के बाद तोड़क कार्रवाई शूरू (Watch Video)
मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने बुधवार को एक सभा के दौरान अरब सागर में माहिम के तट से कुछ मीटर की दूरी पर एक कथित दरगाह बनाये जाने का खुलासा किया. साथ ही राज ठाकरे ने धमकी दिया कि एक महीने के अंदर तोडा जाए. राज के इस धमकी के बाद तोड़क कार्रवाई शुरू हो गई है.
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने बुधवार को एक सभा के दौरान अरब सागर में माहिम के तट से कुछ मीटर की दूरी पर एक कथित दरगाह बनाये जाने का खुलासा किया. मनसे प्रमुखे ने इस दौरान महाराष्ट्र सरकार, मुंबई पुलिस और बीएमसी को चेतावनी हुए अल्टीमेटम भी दिया कि अगर इसे एक महीने के भीतर नहीं गिराया जाता है तो मनसे उस स्थान पर जाकर गणपति मंदिर बना बनाएगी. मनसे प्रमुख राज ठाकरे इस अल्टीमेटम के बाद तोड़क कार्रवाई शुरू हो गई है. तोड़क कार्रवाई का वीडियो सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि मुंबई में माहिम समुद्र तट पर भारी पुलिस तैनाती के बीच 'दरगाह' के अतिक्रमित स्थल को तोड़ने का अभियान शुरू किया गया.
दरगाह बनाये जाने को लेकर ठाकरे अपनी सभा के दौरान समुद्र में बन रही एक कथित दरगाह का वीडियो भी दिखाया. उन्होंने मजार को अनधिकृत बताते हुए कहा कि कुछ दिन पहले तक यहां कुछ नहीं था. लेकिन अब समुद्र में दरगाह बनाया जा रहा है. 'दरगाह' खुलेआम समुद्र में बन रही है .. एक और 'हाजी अली दरगाह'.. और इस बारे में बात करने वाला कोई नहीं है?, राज ठाकरे ने इस दौरान मुंबई पुलिस के साथ ही बीएमसी पर भी सवाल उठाये.
Video:
#WATCH महाराष्ट्र: MNS प्रमुख राज ठाकरे ने कल आरोप लगाया था कि यहां अवैध रूप से एक दरगाह का निर्माण किया जा रहा है, जिसके बाद मुंबई में माहिम समुद्र तट पर भारी पुलिस तैनाती के बीच 'दरगाह' के अतिक्रमित स्थल को तोड़ने का अभियान शुरू किया गया। pic.twitter.com/UmH64D1AFW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 23, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2023 09:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

