देश

VIDEO: दिव्यांग बच्चे को पढ़ने का ऐसा जुनून, घर से स्कूल का 2 किमी फासला ऐसे करता है तय, अब लगेंगे आर्टिफिशियल पैर

जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में अपने सपनों को साकार करने के लिए एक दिव्यांग लड़का एक पैर के जरिए स्कूल जाता है. परवेज अहमद हाजम को एक पैर पर संतुलन बनाते हुए दो किलोमीटर की दूरी तय करनी होती है. जयपुर फुट USA के अध्यक्ष प्रेम भंडारी परवेज अहमद की मदद के लिए आगे आये है, उन्होंने परवेज को मुफ्त में कृत्रिम अंग देने का वादा किया है.

VIDEO: दिव्यांग बच्चे को पढ़ने का ऐसा जुनून, घर से स्कूल का 2 किमी फासला ऐसे करता है तय, अब लगेंगे आर्टिफिशियल पैर
स्कूल जाता दिव्यांग लड़का (Photo Credits: ANI)

जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में अपने सपनों को साकार करने के लिए एक दिव्यांग लड़का एक पैर के जरिए स्कूल जाता है. परवेज अहमद हाजम को एक पैर पर संतुलन बनाते हुए दो किलोमीटर की दूरी तय करनी होती है. परवेज अहमद ने कहा “मैं 2 किमी पैदल चलकर स्कूल जाता हूं. सड़क की भी हालत खराब है. एक पैर से चलकर मैं थक जाता हूं. मैं रास्ते में कई जगह पर आराम करके स्कूल जाता हूं. अगर मुझे कृत्रिम अंग मिल जाए, तो मैं चल सकता हूं. मेरा जीवन में कुछ हासिल करने का सपना है.”

जयपुर फुट USA के अध्यक्ष प्रेम भंडारी परवेज अहमद की मदद के लिए आगे आये है, उन्होंने बच्चे के परिवार से संपर्क कर परवेज को मुफ्त में कृत्रिम अंग प्रदान करने की बात कही है.

हाल ही में सोशल मीडिया पर बिहार के जमुई जिले की एक 10 वर्षीय बच्ची का ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें बच्ची स्कूल की ड्रेस पहने और बैग टांगे एक पैर पर कूदते हुए कच्ची सड़क से पढने जा रही थी. मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने सीमा को कृत्रिम पैर लगवाया.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2022 06:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).