देश

पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश फिर बनी मुसीबत: मेघालय में भूस्खलन में कम से कम 3 की मौत, असम के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात

पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश ने मुसीबत बढ़ा दी है. असम के गुवाहाटी में तेज बारिश के बाद कई जगहों में जलभराव हुआ है. मूसलाधार बारिश के कारण नदियों में जल स्तर बढ़ रहा है, असम के दक्षिण सलमारा मनकाचर जिले में बाढ़ आ गई है. पानी में कई गाँव डूब गए हैं, जिससे सैकड़ों परिवार प्रभावित हुए हैं. वहीं, मेघालय के वेस्ट गारो हिल्स जिले के गाम्बेग्रे इलाके में हुए भीषण भूस्खलन में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई.

पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश फिर बनी मुसीबत: मेघालय में भूस्खलन में कम से कम 3 की मौत, असम के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात
पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश (Photo Credits: ANI)

पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश ने मुसीबत बढ़ा दी है. असम के गुवाहाटी में तेज बारिश के बाद कई जगहों में जलभराव हुआ है. मूसलाधार बारिश के कारण नदियों में जल स्तर बढ़ रहा है, असम के दक्षिण सलमारा मनकाचर जिले में बाढ़ आ गई है. पानी में कई गाँव डूब गए हैं, जिससे सैकड़ों परिवार प्रभावित हुए हैं. गुवाहाटी शहर के काहिलीपारा, जटिया और हटिगांव क्षेत्र सहित विभिन्न हिस्सों में जलजमाव हो गया है. वहीं, मेघालय के वेस्ट गारो हिल्स जिले (West Garo Hills) के गाम्बेग्रे (Gambegre) इलाके में हुए भीषण भूस्खलन में एक ही परिवार के कम से कम तीन सदस्यों की मौत हो गई. रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2022 12:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).