देश

Chhattisgarh: विष्णु देव साय का ऐलान, सीएम बनते ही सबसे पहले 18 लाख लोगों के आवास को देंगे मंजूरी

विष्णु देव साय ने कहा कि आवास योजना के लाभार्थियों के लिए 18 लाख आवास स्वीकृत करना नई छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किया जाने वाला पहला काम होगा.

Chhattisgarh: विष्णु देव साय का ऐलान, सीएम बनते ही सबसे पहले 18 लाख लोगों के आवास को देंगे मंजूरी
(Photo : X)

बीजेपी ने छत्तीसगढ़ के सीएम पद पर नाम का ऐलान कर दिया है. विष्णुदेव साय को प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है. विष्णु देव साय ने कहा कि आवास योजना के लाभार्थियों के लिए 18 लाख आवास स्वीकृत करना नई छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किया जाने वाला पहला काम होगा.

विष्णुदेव ने छत्तीसगढ़ की कुनकुरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था. इसमें उन्होंने कांग्रेस के उद मिंज को हराया. विष्णुदेव को 87604 और उद मिंज को 62063 वोट मिले थे. विष्णुदेव छत्तीसगढ़ बीजेपी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. 2 साल 68 दिन तक उन्होंने इस जिम्मेदारी को निभाया. साथ ही रायगढ़ सीट से सांसद भी रहे हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 10, 2023 04:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).