देश

Kailash Vijayvargiya VIDEO: बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय का विवादित बयान, 'भारत के खिलाफ बोलने वालों का जान लेने में पीछे नहीं हटेंगे'

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के विवादित बयान दिया है. वर्गीय ने बीजेपी के कायकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जो भारत के खिलाफ बोलेगा हम उसकी जान लेने में पीछे नहीं हटेंगें

Kailash Vijayvargiya VIDEO: बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय का विवादित बयान, 'भारत के खिलाफ बोलने वालों का जान लेने में पीछे नहीं हटेंगे'
Photo Credits News24

Kailash Vijayvargiya Controversial statement Video: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) ने मध्य प्रदेश में एक कार्यक्रम के दौरान विवादित बयान दिया है. दरअसल वर्गीय रतलाम में आयोजित एक कार्यकर्ता सम्मलेन में शामिल होने के लिए पहुंचे थे. जहां पर उन्होंने अपने कायकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जो भारत के खिलाफ बोलेगा हम उसकी जान लेने में पीछे नहीं हटें, चाहे जो भी हो जाए.  वहीं कैलाश विजयवर्गीय कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राम जन्मभूमि, धारा 370 जैसे मुद्दों पर बीजेपी की सरकार ने जो फैसले लिए हैं, वह कांग्रेस कभी नहीं ले सकती थी.

अपने भड़काऊ बयान में कैलाश विजयवर्गीय ने यह भी कहा कि भारत का नमक खाकर जो पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाएगा, उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. जो लोग भारत तेरे टुकड़े होंगे के नारे लगाते हैं ऐसे लोगों को बर्दाश्त किया जाना चाहिए क्या." भारत माता की जय और वंदे मातरम बोलने में किसी भी भारतीय को एतराज नहीं होना चाहिए.

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 07, 2023 09:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).