VIDEO: यूपी में महिला को ट्रक ने 3 KM तक घसीटा, टीचर के साथ स्कूटी जलकर राख, बाहर निकाला गया शव
उत्तर प्रदेश के बांदा में दिल्ली जैसी दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है. यहां एक ट्रक ने स्कूटी सवार यूनिवर्सिटी टीचर को टक्कर मारी, जिसके बाद वह महिला को 3 किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गया.
Woman Dragged By Truck In Banda: उत्तर प्रदेश के बांदा में दिल्ली जैसी दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है. यहां एक ट्रक ने स्कूटी सवार यूनिवर्सिटी टीचर को टक्कर मारी, जिसके बाद वह महिला को 3 किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गया. महिला के साथ स्कूटी जलकर राख हो चुकी है. टक्कर के बाद ट्रक में भी आग लग गई. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस सहित फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई. महिला के शव को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाल लिया गया है.
इससे पहले दिल्ली में ऐसी ही घटना सामने आई थी. 31 जनवरी की रात दिल्ली में अंजलि का शव मिला था. उसे दिल्ली की सड़कों पर 12 किलोमीटर घसीटा गया था. इसके बाद शव को सड़क पर छोड़ दिया गया. उसके जिस्म पर कोई कपड़ा तक नहीं था.
पुलिस का दावा है कि 5 कार सवार युवकों ने युवती की स्कूटी को टक्कर मारी. इसके बाद युवती का शव कार में फंस गया. इसके चलते वह घिसटती चली गई. आरोपी शव को सड़क पर छोड़कर भाग गए. बाद में पुलिस ने सभी 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
बांदा में स्कूटी सवार यूनिवर्सिटी टीचर को ट्रक ने 3 KM तक घसीटा, महिला के साथ स्कूटी हुई जलकर राख।
टक्कर के बाद ट्रक में भी लगी आग।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस सहित फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।
महिला के शव को निकालने का किया जा रहा है प्रयास।#Banda #UttarPradesh pic.twitter.com/lI1fIgU70U
— UP Tak (@UPTakOfficial) January 4, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 04, 2023 09:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

