Kuwait Suspicious Boat: मुंबई पुलिस ने ली राहत की सांस, कुवैती संदिग्ध बोट लेकर मुंबई में घुसे तीनों व्यक्ति जांच में तमिलनाडु के पाए गए- VIDEO
समुद्र के रास्ते कुवैती संदिग्ध बोट लेकर तीन व्यक्ति मंगलवार को मुंबई में घुस आए. जिसके बाद हड़कंप मच गया. पुलिस को सूचना मिलते ही गेटवे ऑफ इंडिया से तीनों को गिरफ्तार किया. इनसे जब मुंबई पुलिस ने पूछताछ की तो मालूम पड़ा कि तीनो व्यक्ति तमिलनाडु के रहने वाले है
Kuwait Suspicious Boat: समुद्र के रास्ते कुवैती संदिग्ध बोट (Kuwait Boat) लेकर तीन व्यक्ति मंगलवार को मुंबई में घुस आए. जिसके बाद हड़कंप मच गया. पुलिस को सूचना मिलते ही गेटवे ऑफ इंडिया (Gateway of India) से तीनों को गिरफ्तार किया. इनसे जब मुंबई पुलिस ने पूछताछ की तो मालूम पड़ा कि तीनो व्यक्ति तमिलनाडु के रहने वाले है. वहीं जांच में बोट में कुछ नहीं पाया गया. फिलहाल बोट का नाम अब्दुल्ला शरीफ है जो कि कुवैत का का बना है. दरअसल इस संदिग्ध बोट को देखने के बाद इसकी जानकारी तुरंत ही पुलिस को दी गई. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस पूछताछ में तीनों ने बताया कि कुवैत में जिस मालिक के यहां वे तीनों काम कर रहे थे, उसकी परेशानी से तंग आकर वे लोग नाव लेकर भारत अपने वतन भाग आए हैं. ताकि उससे बच सके. मुंबई पुलिस ने तीनो को अवैध घुसपैठ के मामले में गिरफ्तार है. गिरफ्तार तीनों में एक का नामा एंटनी, दूसरे का निदिसो डिटो जबकि तीसरे का नाम विजय एंटनी है.
Tweet:
UPDATE BY MUMBAI POLICE
Today Three persons with a boat have come from Kuwait at Gateway of india using a boat as told by them.
Boat has been stationed at gateway and has been checked . Three persons are from Tamilnadu, India.
Nothing suspicious has been found as of now.
— Kumar Ankit (@Kumar_Ankit03) February 6, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 06, 2024 11:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

