देश

CM Bhajanlal Sharma Ayodhya Visit: राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ अयोध्या के लिए रवाना, करेंगे भगवान राम का दर्शन- VIDEO

अयोध्या में भगवान राम के दर्शन के लिए ही राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा अपने कैबिनेट और मंत्रिपरिषद के साथ सोमवार को विशेष विमान से रवाना हुए. सीएम के साथ बीजेपी के कई पदाधिकारी और नेता भी भगवान राम के दर्शन के लिए रवाना हुए हैं.

CM Bhajanlal Sharma  Ayodhya Visit: राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ अयोध्या के लिए रवाना, करेंगे भगवान राम का दर्शन- VIDEO
Rajasthan CM Bhajan Lal Sharma- ANI

CM Bhajanlal Sharma Ayodhya Visit: अयोध्या में बने राम मंदिर के जनवरी महीने में उद्घाटन के बाद देश विदेश से दर्शन करने आने- जाने वालों का तांता लगा है. इस बीच देश में नेता भी भगवान राम के दर पर पहुंचकर दर्शन कर रहे हैं. भगवान राम के दर्शन के लिए ही राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा अपने कैबिनेट और मंत्रिपरिषद के साथ सोमवार को अयोध्या के लिए विशेष विमान से रवाना हुए. सीएम के साथ बीजेपी के कई पदाधिकारी और नेता भी भगवान राम के दर्शन के लिए रवाना हुए हैं. राजस्थान सीएमओ की तरफ से दी जानकारी के अनुसार सीएम भजनलाल शर्मा सहित सभी नेता अयोध्या पहुंचने के बाद भगवान राम का दर्शन करेंगे. इसके बाद सभी राजस्थान लौट आयेंगे.

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 11, 2024 08:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).