Video: नन्ही परी के साथ घर पहुंचे पंजाब के CM भगवंत मान, रखा है बेहद प्यारा नाम
पंजाब के सीएम भगवंत मान के घर नन्ही परी की किलकारियां गूंजी हैं. पंजाब के मुख्यमंत्री के घर 26 मार्च को बेटी का जन्म हुआ.
चंडीगढ़: पंजाब के सीएम भगवंत मान के घर नन्ही परी की किलकारियां गूंजी हैं. पंजाब के मुख्यमंत्री के घर 26 मार्च को बेटी का जन्म हुआ. इसकी जानकारी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुद सोशल मीडिया फ्लेटफॉर्म X पर ट्वीट करके दी थी. भगवंत मान ने कहा था कि भगवान ने मुझे एक बेटी का आशीर्वाद दिया है. मां और बच्ची दोनों स्वस्थ हैं. शुक्रवार को सीएम अपनी नवजात बच्ची के साथ अपने आवास पर पहुंचे. उनके साथ उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर भी हैं. सीएम भगवंत मान ने अपनी नन्ही परी का प्यारा सा नाम भी रख दिया है. भगवंत मान और उनकी पत्नी डॉक्टर गुरप्रीत कौर ने अपनी नन्ही परी का नाम नियामत रखा है.
#WATCH | Chandigarh: Punjab CM Bhagwant Mann arrives at his residence with his newborn baby girl. He is accompanied by his wife Dr Gurpreet Kaur. pic.twitter.com/WjxjuDmD20
— ANI (@ANI) March 29, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2024 05:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

