देश

Mumbai Rain: मुंबई में बदला मौसम का मिजाज, कई हिस्सों में बारिश (Watch Video)

मुंबई में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच शहर के कई इलाकों में बारिश हुई है. जिससे मौसम का मिजाज बदल गया है. बारिश होने से जहां हवा की गुणवत्ता में सुधार होगा. वहीं शहर में बढ़ते प्रदूषण की वजह से बढ़ रही गर्मी से भी लोगों को राहत मिलेगी.

Mumbai Rain: मुंबई में बदला मौसम का मिजाज, कई हिस्सों में बारिश (Watch Video)
Mumbai Rain

Mumbai Rain Video: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच शहर के कई इलाकों में बारिश हुई है. जिससे मौसम का मिजाज बदल गया है. बारिश होने से जहां हवा की गुणवत्ता में सुधार होगा. वहीं शहर में बढ़ते प्रदूषण की वजह से बढ़ रही गर्मी से भी लोगों को राहत मिलेगी. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले ढाई से तीन घंटों में मुंबई समेत राज्य के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. इसमें पुणे, सतारा, अहमदनगर, कोल्हापुर, सांगली, सोलापुर, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, धाराशिव, बीड, लातूर और नांदेड़ जिले शामिल हैं.

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 08, 2023 07:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).