VIDEO: 36 सैटेलाइट्स के साथ लॉन्च हुआ ISRO का 'बाहुबली' रॉकेट LVM3-M2, अंधेरे को चीरते हुए पहुंचा अंतरिक्ष में
1999 से शुरू होकर इसरो ने अब तक 345 विदेशी उपग्रहों को कक्षा में स्थापित किया है। 36 वनवेब उपग्रहों के सफल प्रक्षेपण से यह संख्या 381 हो गई है.
इसरो का रॉकेट एलवीएम 3 एक निजी संचार फर्म वनवेब के 36 सैटेलाइट्स को लेकर श्रीहरिकोटा से लॉन्च हो गया है. ये लॉन्च 23 अक्टूबर रात 12.07 बजे हुआ. दरअसल वनवेब के साथ इसरो की डील हुई है. वह ऐसी दो लॉन्चिंग करेगा. यानी 23 अक्टूबर की लॉन्चिंग के बाद एक और लॉन्चिंग होनी है. वनवेब, भारत भारती ग्लोबल और यूके सरकार के बीच एक संयुक्त उद्यम है
इसरो ने सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र ‘एसडीएससी‘ शार, श्रीहरिकोटा से एलवीएम 3-एम2, वनवेब इंडिया-1 मिशन लॉन्च किया. एलवीएम3 एम2 (LVM3 M2) तीन चरण वाला रॉकेट है, जिसमें पहले चरण में तरल ईंधन से दो स्ट्रैप ठोस ईंधन द्वारा संचालित मोटर्स पर दूसरा तरल ईंधन द्वारा और तीसरा क्रायोजेनिक इंजन है. इसरो के भारी लिफ्ट रॉकेट की क्षमता एलईओ तक 10 टन और जियो ट्रांसफर ऑर्बिट (जीटीओ) तक चार टन है.
1999 से शुरू होकर इसरो ने अब तक 345 विदेशी उपग्रहों को कक्षा में स्थापित किया है. 36 वनवेब उपग्रहों के सफल प्रक्षेपण से यह संख्या 381 हो गई है.
#WATCH ISRO ने सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) शार, श्रीहरिकोटा से एलवीएम3-एम2/वनवेब इंडिया-1 मिशन लॉन्च किया।
(सौजन्य: ISRO) pic.twitter.com/EksFnGUOtR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 22, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 23, 2022 08:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

