Haryana Bus Fire Video: नूंह में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं को लेकर जा रही बस में लगी आग, 8 लोगों की जिंदा जल कर मौत, कई झुलसे
हरियाणा के नूंह में बड़ा हादसा हुआ है. श्रद्धालुओं को लेकर जा रही एक टूरिस्मेंट बस लगने से 8 लोगों की मौत हो गई. वहीं झुलसने से कई लोग जख्मी हुए हैं.
Haryana Bus Fire Video: हरियाणा के नूंह में बड़ा हादसा हुआ है. श्रद्धालुओं को लेकर जा रही एक टूरिस्मेंट बस लगने से 8 लोगों की मौत हो गई. वहीं झुलसने से कई लोग जख्मी हुए हैं. बताया जा रहा है कि कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेसवे पर करीब रात 1:30 बजे यह हादसा हुआ है. श्रद्धालुओं के बारे में बताया जा रहा है कि बस में करीब करीब 60 लोग सवार थे. सभी धार्मिक स्थलों के दर्शन करने निकले थे और बनारस और वृंदावन से दर्शन कर वापस घर के लिए लौट रहे थे. इसी दौरान यह हादसा हो गया. वहीं आग लगने की सूचना पर दमकल विभाग को मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची. लेकिन आग पर काबू पाने तक कई लोग बुरी तरह से झुलस चुके थे. हालांकि मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया.
हरियाणा के नूंह में बड़ा हादसा:
VIDEO | At least eight people were killed when the bus they were travelling in caught fire on the Kundli-Manesar-Palwal (KMP) Expressway near Nuh, #Haryana, late on Friday.
(Source: Third Party) pic.twitter.com/xeE7XkhBGD
— Press Trust of India (@PTI_News) May 18, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2024 08:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

