Uttarkashi Tunnel Accident: 48 घंटे से सुरंग में फंसे हैं 40 मजदूर, स्टील पाइप से लोगों को बचाने की कोशिश
रविवार तड़के ब्रह्मखाल-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा से डंडालगांव के बीच निर्माणाधीन सुरंग में हुए हादसे में करीब 40 मजदूर अंदर फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू टीम लगातार जुटी हुई है.
Uttarkashi Tunnel Accident: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में निर्माणाधीन टनल में हुए भूस्खलन के बाद फंसे मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन तीसरे दिन भी जारी है. अधिकारियों ने ऑगर ड्रिलिंग मशीन बुलाई है, जो मलबे में 900 मिमी स्टील पाइप लगाएगी. ये पाइप फंसे हुए मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकलने के लिए रास्ता बनाएंगे. मजदूरों को निकालने के लिए क्षैतिज ड्रिलिंग के लिए बरमा मशीन के लिए एक प्लेटफॉर्म तैयार किया जा रहा है. माना जा रहा है कि इसमें भी 24 घंटे से अधिक का समय लग सकता है.
#WATCH | Uttarkashi tunnel accident: Latest visuals of rescue operation that is underway. 40 labourers are trapped inside due to a part of the tunnel breaking and debris falling. pic.twitter.com/3h1jIn9Hxd— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) November 14, 2023
रविवार तड़के ब्रह्मखाल-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा से डंडालगांव के बीच निर्माणाधीन सुरंग में हुए हादसे में करीब 40 मजदूर अंदर फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू टीम लगातार जुटी हुई है. टनल में फंसे मजदूर सकुशल बताए जा रहे हैं और कंप्रेशर की मदद से उन तक खाना-पानी पहुंचाया जा रहा है. साथ ही टनल के भीतर ऑक्सीजन की सप्लाई भी की जा रही है.
#WATCH | Uttarkashi tunnel accident: Trucks loaded with 900 mm diameter pipes reach Silkyara. A platform is being prepared for the auger machine for horizontal drilling to rescue the trapped labourers by inserting large diameter MS pipes in the part of the Silkyara tunnel blocked… pic.twitter.com/KcGcVB2z55
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) November 14, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 14, 2023 08:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

