देश

आपदा प्रभावित उत्तराखंड की मदद के लिए आगे आया हरियाणा, 5 करोड़ रुपये दिए, CM पुष्कर सिंह धामी ने CM मनोहर लाल का जताया आभार

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को आपदा प्रभावित पहाड़ी राज्य को 5 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया. सीएम धामी ने कहा “हरियाणा सरकार द्वारा आपदा प्रभावित लोगों की सहायता हेतु 5 करोड़ रुपये की राशि देने पर माननीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी का हार्दिक आभार.”

आपदा प्रभावित उत्तराखंड की मदद के लिए आगे आया हरियाणा, 5 करोड़ रुपये दिए, CM पुष्कर सिंह धामी ने CM मनोहर लाल का जताया आभार
उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी और हरियाणा के CM मनोहर लाल (File Photo)

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को आपदा प्रभावित पहाड़ी राज्य को 5 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया. सीएम धामी ने ट्विटर पर आभार व्यक्त किया और राज्य में मूसलाधार बारिश के कारण हुई तबाही के मद्देनजर उत्तराखंड सरकार की मदद करने के लिए हरियाणा सरकार के प्रयासों की सराहना की. मनोहर लाल ने भी धामी से फोन पर बात की और उन्हें राज्य की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया. राज्य में 17 से 19 अक्टूबर तक प्राकृतिक आपदा की कई घटनाओं में कुल 72 लोगों की जान चली गई और 26 लोग घायल हो गए. जबकि इन घटनाओं में चार लोग अब भी लापता हैं और 224 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2021 12:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).