UP IAS Transfer: यूपी में 14 अधिकारियो के तबादले, इन 10 जिलों के DM बदले
उत्तर प्रदेश में 10 जिलों के जिलाधिकारियों सहित 14 आईएएस अधिकारियों में फेरबदल किया गया है.
UP IAS Transfer: उत्तर प्रदेश में 10 जिलों के जिलाधिकारियों सहित 14 आईएएस अधिकारियों में फेरबदल किया गया है. हरदोई, बाराबंकी, मिर्जापुर, गाजीपुर, आगरा, चंदौली, मथुरा, पीलीभीत, भदोही और संत कबीर नगर में नए जिलाधिकारी नियुक्त किए गए.
बाराबंकी के जिलाधिकारी आदर्श सिंह को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए झांसी का प्रभारी मंडलायुक्त बनाया गया है. हरदोई के जिलाधिकारी अविनाश कुमार बाराबंकी के नए डीएम होंगे.
गाजीपुर के डीएम मंगला प्रसाद सिंह को हरदोई, संत कबीरनगर की डीएम दिव्या मित्तल को मीरजापुर, भदोही की डीएम आर्यका अखौरी को गाजीपुर का डीएम बनाया गया है. इसके अलावा मथुरा के डीएम नवनीत सिंह चहल अब आगरा के डीएम होंगे. वाराणसी विकास प्राधिकरण की वीसी ईशा दुहन चंदौली की डीएम होंगी.
यहां देखिए तबादलों की लिस्ट
Uttar Pradesh government, yesterday reshuffled 14 IAS officers, including district magistrates of 10 districts.
New District Magistrates were appointed in Hardoi, Barabanki, Mirzapur, Ghazipur, Agra, Chandauli, Mathura, Pilibhit, Bhadohi and Sant Kabir Nagar. pic.twitter.com/JrilF1Swqn
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 18, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 18, 2022 08:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

