Uttar Pradesh: ओवरस्पीड गाड़ियों का काफिला और नोटों की बारिश, Video वायरल हुआ तो नोएडा पुलिस ने लिया एक्शन
उत्तर प्रदेश के नोएडा का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार गाड़ियों का एक काफिला गुजर रहा है. गाड़ियों की खिड़की से बाहर निकलकर हुड़दंगबाजी करते हुए कुछ युवक सड़कों पर नोटों की बारिश कर रहे हैं. इस दौरान उनलोगों ने सायरन भी बजाया. यह मामला रविवार रात का बताया जा रहा है.
उत्तर प्रदेश के नोएडा (Noida) का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार गाड़ियों का एक काफिला गुजर रहा है. गाड़ियों की खिड़की से बाहर निकलकर हुड़दंगबाजी करते हुए कुछ युवक सड़कों पर नोटों की बारिश कर रहे हैं. इस दौरान उनलोगों ने सायरन भी बजाया. यह मामला रविवार रात का बताया जा रहा है. इस पूरे घटना के दौरान ट्रैफिक नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं. वीडियो के वायरल होने के बाद नोएडा ट्रैफिक पुलिस (Noida Traffic Police) ने तुरंत संज्ञान लिया गया. फिर उन गाड़ियों का पता लगाकर चालान काटा गया.
देखें ट्वीट-
संबंधित यातायात प्रभारी को जांच कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।
— Noida Traffic Police (@noidatraffic) November 26, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 27, 2023 12:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

