देश

UP: मैनपुरी में 2 अज्ञात बदमाशों ने बीजेपी नेता को मारी गोली, हालत गंभीर

मैनपुरी जिले में भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौतम कठेरिया को हमलावरों ने गोली मार दी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस के मुताबिक 2 अज्ञात लोगों ने उन्हें गोली मारी है .

UP: मैनपुरी में 2 अज्ञात बदमाशों ने बीजेपी नेता को मारी गोली, हालत गंभीर
(Photo Credit : Pixabay)

उत्तर प्रदेश: मैनपुरी (Mainpuri) जिले में भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौतम कठेरिया को हमलावरों ने गोली मार (BJP Leader Shot By Miscreants) दी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस के मुताबिक 2 अज्ञात लोगों ने उन्हें गोली मारी है और गोली कंधे के पास गोली लगी. उन्हें इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया गया. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. बिहार में आपत्तिजनक व्हाट्सएप पोस्ट पर आईएएस अधिकारी के खिलाफ मुकदमा

गौतम कठेरिया शनिवार को अपनी मां को दवा दिलाने मैनपुरी आए थे. रात करीब साढ़े नौ बजे वह वापस घर लौट रहे थ. भोगांव मैनपुरी मार्ग गांव ललूपुर के पास बाइक सवार दो हमलावरों ने उनपर फायरिंग कर दी. सीने के पास गोली लगने से गौतम गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस के अनुसार हमलावरों की ओर से करीब तीन से चार राउंड फायरिंग की गई. गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग और राहगीर दहशत में आ गए.

गोली मारे जाने की जानकारी मिलते ही पूर्व मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री, पूर्व जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली.

मैनपुरी के SP ने बताया, "वे बाइक से जा रहे थे, इस दौरान 2 अज्ञात लोगों ने उन्हें गोली मार दी. बेहतर इलाज के लिए उन्हें आगरा भेजा गया है. जो भी दोषी होंगे उनके ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई करेंगे."

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2022 08:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).