देश

UP: आवारा कुत्तों के काटने से एक 7 साल के बच्चे की मौत, मृतक की बहन हुई घायल

लखनऊ में आवारा कुत्तों के काटने से एक 7 साल के बच्चे की मृत्यु हुई और हमले में मृतक की बहन घायल हुई. लखनऊ नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने बताया, हमने उस जगह पर 5 टीमों को नियुक्त कर दिया हैं. टीमों के द्वारा लगातार आदमखोर कुत्तों को पकड़ा जा रहा है.

UP: आवारा कुत्तों के काटने से एक 7 साल के बच्चे की मौत, मृतक की बहन हुई घायल
सांकेतिक तस्वीर (Photo Credit : Pixabay)

उत्तर प्रदेश: लखनऊ में ठाकुरगंज के मुसाहिबगंज में आवारा कुत्तों के काटने से एक 7 साल के बच्चे मोहम्मद रजा की मृत्यु हो गई और हमले में मृतक की बहन जन्नत फातिमा बुरी तरह घायल हो गई. लखनऊ नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने बताया, "हमने उस जगह पर 5 टीमों को नियुक्त कर दिया हैं. टीमों के द्वारा लगातार आदमखोर कुत्तों को पकड़ा जा रहा है."

वहीं मामले में हाई कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया. इस मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने गुरुवार को राज्य सरकार, नगर आयुक्त और जिलाधिकारी को नोटिस जारी किया. इसके साथ सीएमओ घायल बच्ची के मुफ्त इलाज के निर्देश दिए हैं कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि इससे दर्दनाक घटना और क्या हो सकती है, जिसमें छोटे से बच्चे की जान चली गई और उसकी बहन जीवन से संघर्ष कर रही है.

 

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2022 11:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).