देश

UP Road Accident: सिद्धार्थनगर में बारातियों से भरी जीप ट्रक से भिड़ी, 8 की मौत- PM मोदी और CM योगी ने जताया दुख

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर ज़िले में NH28 पर 11 लोगों को ले जा रही एक जीप के खड़े ट्रक से टकराने के कारण 8 लोगों की मृत्यु हो गई. मुख्यमंत्री ने सड़क हादसे में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया. उन्होंने घायल लोगों को उचित इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए है. पीएम मोदी ने भी इस दर्दनाक दुर्घटना पर दुख जताया है.

UP Road Accident: सिद्धार्थनगर में बारातियों से भरी जीप ट्रक से भिड़ी, 8 की मौत- PM मोदी और CM योगी ने जताया दुख
दुर्घटनाग्रस्त जीप (Photo Credits: ANI)

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर ज़िले में आज भीषण सड़क हादसा हुआ. जानकारी के अनुसार, नेशनल हाईवे- 28 पर 11 बारातियों को ले जा रही एक जीप खड़े ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क हादसे में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया. उन्होंने घायल लोगों को उचित इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए है.

पीएम मोदी ने दुख जताते हुए ट्वीट कर कहा "उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में हुआ सड़क हादसा अत्यंत पीड़ादायक है. मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं. ईश्वर उन्हें इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे. इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं."

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया दुख-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2022 09:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).