G20 Dinner Menu: जी-20 में शामिल होने आए मेहमानों में अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन, UK पीएम सुनक समेत ये नेता डिनर के लिए भारत मंडपम पहुंचे, यहां देखें Live
भारत में जी-20 में शामिल होने आए मेहमानों के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तरफ दिल्ली के भारत मंडपम में डिनर रखा गया है. जिस डिनर में जी20 में शामिल होने आये मेहमानों का आना शुरू हो गया है. अब तक अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन, यूके के पीएम सुनक, बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना समेत कई नेता और र प्रतिनिधि पहुंच चुके है
G20 Dinner Menu: भारत में जी-20 में शामिल होने आए मेहमानों के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तरफ दिल्ली के भारत मंडपम में डिनर रखा गया है. जिस डिनर में जी20 में शामिल होने आये मेहमानों का आना शुरू हो गया है. अब तक अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन, यूके के पीएम सुनक, बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना समेत कई नेता और प्रतिनिधि पहुंच चुके है और डिनर अब से कुछ समय बाद शुरू हो जाएगा. वहीं डिनर में आने वाले नेताओं का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी स्वागत कर रहे हैं.
राष्ट्रपति मुर्मू भारत मंडपम में जी20 नेताओं, अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के लिए औपचारिक रात्रिभोज की मेजबानी कर रही हैं. नवनिर्मित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र तथा इसके हरे-भरे 'लॉन' रात में रंगीन रोशनी से जगमगाते नजर आए तथा इसके फव्वारों और अत्याधुनिक इमारत के सामने रखी 'नटराज' की मूर्ति ने आयोजन स्थल पर भव्यता को और निखार दिया.
Video:
#WATCH | G-20 in India | US President Joe Biden arrives at Bharat Mandapam in Delhi for the G-20 Dinner hosted by President Droupadi Murmu
#G20India2023 pic.twitter.com/8FHTatUd1W
— ANI (@ANI) September 9, 2023
Live
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2023 08:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

