UP Road Accident: लखनऊ में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से स्कूल जा रही महिला टीचर की मौत (Disturbing Video)
लखनऊ में एक तेज रफ़्तार कार की चपेट में आने से 59 वर्षीय महिला टीचर की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार महिला स्कूल जा रही थी. इस बीच महिला टीचर की स्कूटी अनियंत्रित होकर फिसल गई और पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया.
- Read in
- हिंदी
UP Road Accident: यूपी के लखनऊ में एक तेज रफ़्तार कार की चपेट में आने से 59 वर्षीय महिला टीचर की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार 59 वर्षीय महिला स्कूल जा रही थी. इस बीच लखनऊ के शहीद पथ पर समिट बिल्डिंग के पास बिखरी पड़ी मोटी गिट्टियों की चपेट में आकर महिला टीचर की स्कूटी अनियंत्रित होकर फिसल गई. इसी बीच पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने महिला को रौंद दिया. जिसके चलते महिला टीचर की मौत हो गई. बताया यह भी जा रहा है कि स्कूटी पर महिला का पति भी सवार था. स्कूटी अनियंत्रित होकर गिरने के बाद पीछे से आ रही कार की चपेट में आने से वह बच गया. लेकिन घायल जरूर हुआ है. महिला बीकेटी स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षका के पद पर कार्यरत थीं.वहीं, पति कृषि विभाग से सेवानिवृत्त हैं.
Video:
A 59-year-old woman teacher was killed after being hit by speeding car on her way to school, at Shaheed path near Summit Building in Lucknow.
— Ahmed Khabeer احمد خبیر (@AhmedKhabeer_) February 12, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 12, 2023 08:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

