UP Road Accident: लखनऊ में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से स्कूल जा रही महिला टीचर की मौत (Disturbing Video)
UP Road Accident

UP Road Accident: यूपी के लखनऊ में एक तेज रफ़्तार कार की चपेट में आने से 59 वर्षीय महिला टीचर की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार 59 वर्षीय महिला स्कूल जा रही थी. इस बीच लखनऊ के शहीद पथ पर समिट बिल्डिंग के पास बिखरी पड़ी मोटी गिट्टियों की चपेट में आकर महिला टीचर की स्कूटी अनियंत्रित होकर फिसल गई. इसी बीच पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने महिला को रौंद दिया. जिसके चलते महिला टीचर की मौत हो गई. बताया यह भी जा रहा है कि स्कूटी पर महिला का पति भी सवार था. स्कूटी अनियंत्रित होकर गिरने के बाद पीछे से आ रही कार की चपेट में आने से वह बच गया. लेकिन घायल जरूर हुआ है. महिला बीकेटी स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षका के पद पर कार्यरत थीं.वहीं, पति कृषि विभाग से सेवानिवृत्त हैं.

Video: