देश

UP: दिवाली पर महिला की दबंगई, सड़क किनारे दुकानदारों के दीयों को तोड़ा, घटना कैमरे में कैद (Watch Video)

देशभर में जहां खुशियों का त्योहार दीपावली की धूम मची हुई है. वहीं दीपावली त्योहार के बीच ही यूपी की राजधानी लखनऊ में पॉश गोमती नगर के व्यस्ततम पत्रकारपुरम का एक वीडियो सामने आया है.

UP: दिवाली पर महिला की दबंगई, सड़क किनारे दुकानदारों के दीयों को तोड़ा, घटना कैमरे में कैद (Watch Video)
Lucknow Woman Photo (Photo Credits Twitter)

लखनऊ: देशभर में जहां खुशियों का त्योहार दीपावली की धूम मची हुई है. वहीं दीपावली त्योहार के बीच ही यूपी की राजधानी लखनऊ में पॉश गोमती नगर के व्यस्ततम पत्रकारपुरम का एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में एक नाराज महिला की दबंगई दिखाई  दे रहा है. दरअसल दिवाली के मौके पर सड़क के किनारे लगे दुकानों को लेकर महिला खफा थीं. फिर क्या था उन्होंने दुकानों पर डंडे बरसाने शुरू कर दिए. इस बीच दुकानदार वहां से दुकान हटाने की गुहार लगाते रहे, लेकिन गुस्से में आग बबूला महिला किसी का नहीं सुनी और डंडे से उनके दिये तोड़ने लगी. महिला के इस दबंगई के बाद लखनऊ पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. महिला रिटायर आईएएस अधिकारी की बेटी बताई जा रही है. जो पेशे से एक डॉक्टर है.

महिला के खिलाफ केस दर्ज:

महिला रिटायर IAS अधिकारी की बेटी:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2022 04:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).