देश

UP School Closed: यूपी में भारी बारिश के चलते बाराबंकी-लखीमपुर खीरी जिले में प्री-प्राइमरी से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूल आज रहेंगे बंद, आदेश जारी

यूपी के कई जिलों में रविवार रात से शुरू हुई बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. भारी बारिश और मौसम ख़राब होने की वजह से बाराबंकी और लखीमपुर खीरी जिले में आईएमडी की मौसम चेतावनी के चलते सरकार ने प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी स्कूल आज बंद रखने के आदेश दिए हैं.

UP School Closed: यूपी में भारी बारिश के चलते बाराबंकी-लखीमपुर खीरी जिले में प्री-प्राइमरी से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूल आज रहेंगे बंद, आदेश जारी
Photo Credits ANI

UP School Closed: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में रविवार रात से शुरू हुई बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है और बारिश संबंधित घटनाओं में अब तक 20 से ज्यादा लोगों की जन जा चुकी है. कई स्थानों पर बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई और हजारों मकान और दफ्तर कई फुट तक पानी में डूब गए. भारी बारिश और मौसम ख़राब होने की वजह से बाराबंकी और लखीमपुर खीरी जिले (Barabanki and Lakhimpur Kheri Districts) में आईएमडी की मौसम चेतावनी के चलते सरकार ने प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी स्कूल आज बंद रखने के आदेश दिए हैं.

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश में आगामी 14 सितंबर तक भारी बारिश होने की संभावना है जबकि 17 तारीख तक हल्की बारिश जारी रहेगी। राज्य के पश्चिमी क्षेत्र में भी 17 तारीख तक बारिश और बौछारें पड़ने की संभावना है. 15 सितंबर तक राज्य में कुछ स्थानों पर बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है.

Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2023 09:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).