देश

Uttar Pradesh: शामली में ट्रैफिक पुलिस ने काटा विद्युत विभाग के कर्मचारी का चालान, गुस्साए लाईनमैनों ने बदले में कट कर दिया थाने का बिजली कनेक्शन

यूपी के शामली में ट्रैफिक पुलिस ने विद्युत विभाग के कर्मचारी का 6 हजार रुपए का चालान काट दिया. इस मामले ने इतना तूल पकड़ लिया कि इससे गुस्साए लाईनमैनों की एक टीम ने बदले में पुलिस थाने का बिजली कनेक्शन ही काट दिया.

Uttar Pradesh: शामली में ट्रैफिक पुलिस ने काटा विद्युत विभाग के कर्मचारी का चालान, गुस्साए लाईनमैनों ने बदले में कट कर दिया थाने का बिजली कनेक्शन
थाने का बिजली कनेक्शन काटा (Photo Credits: Twitter)

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में पुलिस (UP Police) और बिजली विभाग (Electricity Department) के कर्मचारी आमने सामने आ गए हैं. दरअसल, शामली (Shamli) में ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) ने विद्युत विभाग के कर्मचारी का 6 हजार रुपए का चालान (Challan) काट दिया. इस मामले ने इतना तूल पकड़ लिया कि इससे गुस्साए लाईनमैनों की एक टीम ने बदले में पुलिस थाने का बिजली कनेक्शन ही काट दिया. बताया जाता है कि पुलिस थाने पर विद्युत विभाग का हजारों रुपए का बकाया बाकी है. बिजली काटने गए कर्मचारी का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2022 03:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).