देश

UP: अतीक अहमद से जब्त की गई जमीन पर योगी सरकार ने बनाए फ्लैट्स, गरीबों को सौंपी 76 घरों की चाबियां | Video

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में मारे गए गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद से जब्त की गई जमीन पर गरीबों के लिए बनाए गए 76 फ्लैटों की चाबियां सौंपी.

UP: अतीक अहमद से जब्त की गई जमीन पर योगी सरकार ने बनाए फ्लैट्स, गरीबों को सौंपी 76 घरों की चाबियां | Video
UP CM Hands Over 76 Flats

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने प्रयागराज में मारे गए गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद से जब्त की गई जमीन पर गरीबों के लिए बनाए गए 76 फ्लैटों की चाबियां सौंपी. इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'पहले माफिया गरीबों की जमीन कब्जा कर लेता था, आज यूपी की तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है. माफिया से मुक्त जमीन पर गरीबों को घर मिला रहा. सीएम योगी ने कहा प्रदेश में लगातार माफियाओं पर कार्रवाई जारी है.' इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहर में 226 विकास परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया.

सीएम योगी ने कहा, 'प्रदेश भर के सभी विकास प्राधीकरण इस कार्यक्रम से जुड़े हैं. मैं सभी विकास प्राधिकरण से कहना चाहूंगा कि वे भी अपने यहां माफियाओं से छुड़ाई ज़मीनों पर ऐसे गरीबों के लिए आशियाना बनाएं और उन गरीबों को उनका अधिकार देने का कार्य करेंगे तो यह लोगों के मन में विश्वास पैदा करने का काम करेगा.'

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2023 01:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).