देश

UP: सड़क हादसे में CM योगी के काफिले की गाड़ी पलटी, 5 पुलिसकर्मियों समेत 9 लोग घायल

सीएम योगी आदित्यनाथ के काफिले में सबसे आगे चलने वाली Anti Demo गाड़ी पलट गई. हादसे में 5 पुलिसकर्मियों समेत 9 लोग घायल हो गए हैं.

UP: सड़क हादसे में CM योगी के काफिले की गाड़ी पलटी, 5 पुलिसकर्मियों समेत 9 लोग घायल
(Photo Credits: X)

सीएम योगी आदित्यनाथ के काफिले में सबसे आगे चलने वाली Anti Demo गाड़ी पलट गई. हादसे में 5 पुलिसकर्मियों समेत 9 लोग घायल हो गए हैं. सड़क पर मृत पड़े जानवर से टकराने के बाद ये हादसा हुआ. सड़क किनारे खड़े 4 लोग भी गाड़ी की चपेट में आकर घायल हो गए.

इस हादसे पर अखिलेश यादव ने भी ट्वीट किया है. उन्होंने कहा- अनाथ पशुओं की समस्या को गंभीरता से नहीं लेने की वजह से आज स्वयं मुख्यमंत्री जी का क़ाफ़िला हादसे का शिकार हुआ है और कई लोग घायल हुए हैं। दुखद भी, चिंतनीय भी.

पशुओं की समस्या उप्र का एक ख़तरनाक सत्य है. ये लोगों के जीवन का प्रश्न है. आशा है अब तो आँखें खुल गई होंगी और चुनाव में किया गया वो भाजपाई वादा याद आ गया होगा, जिसमें आवारा जानवरों से छुटकारा दिलवाने का वचन दिया गया था. जब लोगों के अपने जीवन पर बन आती है तब पता चलता है कि आम जनता की समस्या के लिए झूठ बोलना कभी ख़ुद की ज़िंदगी के लिए महँगा पड़ सकता है.

भाजपा इस हादसे से ये सबक ले कि जहाँ ज़िंदगी का सवाल हो वहाँ जुमलेबाज़ी नहीं करनी चाहिए।

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 24, 2024 09:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).